जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आमजन से संवाद हेतु संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोगरी अंचल में संध्या चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान आमजन को बाढ़ के दौरान सतर्क एवं सावधान रहने तथा नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई।