गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन द्वारा पशुपालकों एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए जिले के सभी 07 अंचलों में आज पशु शिविर लगाए गए। शिविरों के माध्यम से पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय, आवश्यक देखभाल एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से कुल 92 पशुओं एवं 57 पशुपालकों को लाभ मिला। संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए पशुपालकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा पशुधन की समुचित देखभाल के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जलस्तर की स्थिति के अनुरूप पशुधन की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।
3 views | Khagaria, Bihar | Sep 5, 2026