हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गढ़ गांव के पास कब्रिस्तान में गोकशी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी हुए फरार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज गढ़ गांव के पास कब्रिस्तान में गोकशी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम बाला है जो गढ़ गांव का ही निवासी है। छापेमारी की भनक लगते ही इसके तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। मौके से दो जिंदा गौवंश और गोकशी किसी के उपकरण भी बरामद हुए हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।