भगवानपुर: जगदीशपुर-मोख्तियारपुर पथ पर पारले-जी से लदा ट्रक पलटा, बिस्किट लूटने की होड़
भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-मोख्तियारपुर पथ पर जगदीशपुर पैक्स गोदाम के समीप मंगलवार की देर रात पारले-जी बिस्किट से लदा छह चक्का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पलटे बिस्किट लदे वाहन पर पड़ी। देखते ही देखते दुर्घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई।