चौरीचौरा: जन संवाद में सुनीं समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया गया
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राधोपट्टी पड़री में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एसके शर्मा ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। जन संवाद में ग्रामीणों ने गांव और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। एसके शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करूंगा।