भभुआ: रतवार गांव के पास मैजिक वाहन में क्रूरता से लदे 6 मवेशियों को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस को सौंपा
Bhabua, Kaimur | Jan 8, 2026 रतवार गांव के पास मैजिक वाहन में क्रूरता पूर्वक लदे 6 मवेशियों को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पड़कर पुलिस को हवाले किया है। आज गुरुवार को 6:30 बजे हिंदूवादी संगठन के सदस्य उत्तम पटेल व अमित कुमार टिंकल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक मैजिक वाहन में मवेशियों को बेरहमी से लादकर मोहनिया की ओर ले जाया जा रहा है। रतवार गांव के पास रुकवा कर जांच की गई।