भभुआ: अकोढ़ी गांव में दो मंजिले छत पर पतंग उड़ाते समय 13 वर्षीय किशोर गिरकर घायल
Bhabua, Kaimur | Jan 8, 2026 अकोढ़ी गांव में दो मंजिले छत पर पतंग उड़ाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना गुरुवार 1 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक बेलाव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी प्रहलाद दीक्षित का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अपने घर के दो मंजिले छत पर पतंग उड़ा रहा था।