भभुआ: जिले में कड़ाके की ठंड को लेकर बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने दसवीं तक के स्कूल किए बंद
Bhabua, Kaimur | Jan 8, 2026 जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है जारी निर्देश के अनुसार कक्षा दसवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय आंगनबाड़ी की शैक्षणिक गतिविधियां 9 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक पूर्णता: बंद किया गया है यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की शाम दी गई।