सिंघेश्वर: इटहरी गहुमनी और बेहरी में सहयोग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
सिंहेश्वर के इटहरी गहुमनी और बेहरी पंचायत में समाज कल्याण विभाग की ओर से सहयोग शिविर लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि राशन से वंचित पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और पेंशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।