काराकाट: काराकाट के दनवार में जलजमाव का SDO ने लिया जायजा, काजीचक स्कूल का भी किया औचक निरीक्षण
काराकाट प्रखंड के दनवार गांव में बाढ़ के पानी से खेतों में हुए जलजमाव का मंगलवार कोबिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से जलजमाव की स्थिति की जानकारी लेने के बाद SDO ने हल्का कर्मचारी को तत्काल खेतों से पानी निकालने को दिए निर्देश।