ऊना: अप्पर बसाल में सिलेंडर में भड़की आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची
ऊना के अप्पर बसाल में रविवार रात एक घर की रसोई में घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। विभाग ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।