ऊना: खेल छात्रावास ऊना के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, युवा प्रतिभाओं में उत्साह, हॉकी और जूडो के ट्रायल्स से हुआ आरंभ
ऊना स्थित खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई, जो 7-8 जुलाई तक चलेगी। हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल व रैसलिंग में होनहार खिलाड़ियों को कौशल व शारीरिक दक्षता के आधार पर चुना जा रहा है। इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुरू हुई प्रक्रिया में पहले दिन बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी पहुंचे।