ऊना: फतेहपुर में सरकार, प्रशासन और पंचायत से खफा लोग, आज दिन तक नहीं मिल पाया पक्का रास्ता#jansamasya
ऊना जिला मुख्यालय से सटे फतेहपुर पंचायत की एक बस्ती आज भी पक्के रास्ते से वंचित है। बरसात में कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों की कई गुहारों के बावजूद अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उपप्रधान इकबाल सिंह ने भी बजट अभाव में सड़क न बनने की पुष्टि की।