ऊना: जिला ऊना में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न संकट में फायर ब्रिगेड ने 45 कामगारों का किया सफल रेस्क्यू
ऊना में भारी बारिश के बीच फायर ब्रिगेड की 4 टीमों ने 9 स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए। नंगल-सलांगड़ी स्थित हिमटैक्स उद्योग से 45 कामगारों को सुरक्षित निकाला गया। गगरेट व अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को भी समय रहते नियंत्रित किया गया। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने दी जानकारी।