अशोक नगर: लंबरदार मोहल्ला में 50 वर्षीय व्यक्ति की जहर सेवन से जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत
अशोकनगर शहर के लंबरदार मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लंबरदार मोहल्ला निवासी करण सिंह पुत्र फैली राम अहिरवार उम्र 50 वर्ष ने शुक्रवार की रात 8:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।