लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर मंगलवार की पूर्वाह्न 11 बजे सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर सिंह का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के दौरान उन्होंने बाईपास पुल के मात्र 6 वर्षों में ही जर्जर हो जाने पर गंभीर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।