खानपुर: सारोला कलां कस्बे के विद्युत डि. का. में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वस्थ समाज निर्माण के लिए नशा मुक्ति की ली शपथ
सारोला कलां कस्बे के विद्युत डिस्कॉम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग सबसे समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति की शपथ ली। नशा मुक्ति भारत अभियान मिशन स्पंदन के अंतर्गत दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का हिस्सा बने। यह महाअभियान 6 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक आयोजित होगा।