जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं PG कॉलेज में AIAPGET परीक्षा के दौरान शुरू होने के महज 20-25 मिनट बाद बिजली गुल हो गई। पावर बैकअप तक नहीं था। सुबह करीब 10:25 से 12 बजे तक कंप्यूटर बंद रहे और अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में बैठे रह गए।
12 बजे समय पूरा होने का हवाला देकर छात्रों को बाहर निकाल दिया गया। सालों की मेहनत पर पानी फिरने से हंगामा मच गया, 3 छात्राएं बेहोश हो गईं।
सवाल सीधा है—परीक्षा कराने वाली एजेंसी की इस लापरवाही की सजा मेहनत करने वाले छात्रों को क्यों?#education #educate #educator #education #educational #EducationForAll #EducationMatters #educationforall #educators #EducationJobs #Jaipur #jaipur #jaipuri #jaipurcity