फरीदाबाद: 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर कर्मचारी देंगे माकूल जवाब:अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष
अंतरिम बजट में पुरानी पेंशन बहाली, ठेका कर्मियों की रेगुलराइजेशन, आठवें पे कमीशन का गठन, 18 महीने के बकाया डीए डीआर को रिलीज करने व निजीकरण की मुहिम पर रोक लगाने, खाली पदों को भरने आदि मांगों की अनदेखी से करोड़ों कर्मियों को भारी निराशा हाथ लगी है।अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।