फरीदाबाद: सेक्टर 17 इलाके से लावारिस हालत में लाए एक युवक को बीके अस्पताल से इलाज के लिए दिल्ली किया गया रेफर
सेक्टर 17 इलाके से लावारिस हालत में लाए गए युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। युवक जब अस्पताल में लाया गया तो वह काफी नशे की हालत में था जिसके चलते वह अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रहा था।