फरीदाबाद: नाहर सिंह पार्क में संपन्न हुआ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन का सम्मेलन, प्रधान महेंद्र सिंह माडोतिया ने की अध्यक्षता
नाहर सिंह पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन का सम्मेलन संपन्न हुआ। जिला प्रधान महेंद्र सिंह माडोतिया ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में पिछले 2 वर्षों की रिपोर्ट और आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का आरोप लगाया।