फरीदाबाद: न्याय यात्रा का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत-15 लाख जनता के खातें में गया होता तो गरीबी हो जाती दूर: कुमारी शैलजा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रवेशाध्यक्ष औेर उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर अपने वायदे को पूरा करते हुए 15 लाख का काला धन जनता के बैंक खाते में डाल देते तो आज गरीबी दूर हो जाती। लेकिन भाजपा द्वारा अब राम का नाम लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।