फरीदाबाद: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने वूमैनस पॉलीटैक्निक में आयोजित कलात्मक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वोकेशनल इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय कलात्मक प्रदर्शनी दा पिंक वल्र्ड का हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फीता कटवाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर संजय चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह कलात्मक प्रर्दशनी 4 फरवरी तक चलेगी और इसमें सभी छात्राओं ने शिक्षिकाओं के उचित मार्गदर्शन मे प्रदर्शनी को तैयार किया है।