गुमला: पति पर दूसरी लड़की रखने के शक में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
Gumla, Gumla | Sep 8, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के सारंगो गांव में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा देवी (29) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल घाघरा अस्पताल लेकर पहुंचे फिर सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा को पति के किसी दूसरी लड़की से संबंध होने और दूसरी लड़की रखने का शक था।