सिरसागंज: भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा सिरसागंज, पर्यूषण पर्व के समापन पर धूमधाम से निकली श्रीजी की भव्य रथ यात्रा
सिरसागंज नगर में पर्युषण पर्व के समापन और क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ यात्रा आकर्षक झांकियां के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ मैन रोड स्थित श्री श्रेयांशनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की आरती और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।