मानपुर: चिल्हारी गांव: 20 दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, धान सूखने की कगार पर; ग्रामीणों ने बदलने की मांग की
Manpur, Umaria | Oct 4, 2026 चिल्हारी के पाल मोहल्ला के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर पिछले 20 दिनों से जला पड़ा है,जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणो के अनुसार उक्त ट्रांसफॉर्मर से करीब 15 बोरवेल, 6–7 घर और 10 एचपी की आटा चक्की के विद्युत कनेक्शन संचालित है।