शाजापुर: सेवा भारती के उत्सव हेतु राजराजेश्वरी मंदिर में संस्कार केंद्र के बच्चों की कार्यशाला
10जून को शाजापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में नगर में सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के बच्चों का प्रकटोत्सव आयोजित होगा।इस प्रकट उत्सव में नगर के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित संस्कार केंद्रों बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन करेंगे इसी को लेकर विभिन्न विधाएं भाषण प्रार्थना रंगोली मांडना सुंदरकांड की तैयारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।