शाजापुर: भैरव डूंगरी पहाड़ी पर स्थित पवन चक्की के ट्रांसफार्मर में लगी आग, लालघाटी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
भैरव डूंगरी पहाड़ी स्थित हैड्रोन कंपनी की पवन चक्की पर सिक्योरिटी सुपरवाईजर और पेट्रोलिंग का काम करने वाले राहुल शर्मा को पेट्रोलिंग करते समय कंपनी से शुक्रवार रात फोन आया कि भैरव डूंगरी पहाडी शाजपुर पर पवन चक्की एल.ए.एच.आर नं. 14 आफ लाईन हुई है। सूचना मिलते ही राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे तो देखा कि पवन चक्की के पास लगे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगी हुई है।