शाजापुर: शाजापुर विकासखंड के ग्रामों में कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों की समस्याओं का समाधान
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शाजापुर विकासखंड के ग्राम सुंदरसी, रंथभंवर एवं निपानिया धाकड़ में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग शाजापुर की संयुक्त भागीदारी में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.एस.धाकड ने खरीफ फसल के लिए उन्नत