शाजापुर: लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर नगर में मातृशक्ति ने निकाला अखाड़ा, शौर्य का किया प्रदर्शन
शाजापुर में शनिवार को देवी अहिल्या बाई का 300 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नगर की महिलाओं और बालिकाओं ने अखाड़े में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।बादशाहीपुल स्थित दासदल अखाड़े से शुरू हुआ महिलाओं का अखाड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए किला परिसर तक पहुंचा। नगरवासियों ने अखाड़े में शामिल वीरांगनाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।