शाजापुर: पीलिया खाल के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, दुर्घटना से करीब 10 मिनट से पहले परिचित को किया था फोन
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बिजाना रोड बायपास पर पीलिया खाल के पास सड़क हादसा हुआ। हादसे में लखमनखेड़ी निवासी संतोष मेवाड़ा पिता पर्वत सिंह उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने संतोष को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ।