लखीसराय सदर प्रखंड कार्यालय में शनिवार की पूर्वाह्न 10:30 बजे जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुपरवाइजर और परगणक अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कार्य शुरू कर चुके हैं।