पिपरा: पीपरा थाना पुलिस ने विश्रामपुर गांव निवासी अभियुक्त मुकेश पासवान के घर पर इश्तिहार चिपकाए
Pipra, Palamu | Aug 17, 2026 पीपरा थाना पुलिस ने सोमवार के दोपहर 3:00 बिहार के टंडवा थाना कांड संख्या 23/2015 के अभियुक्त मुकेश पासवान के घर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय, औरंगाबाद से निर्गत इश्तिहार के आलोक में की गई। पुलिस ने अभियुक्त के घर के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न दर्शनीय एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी विधिवत इश्तिहार चिपकाया।