कुलपहाड़: अजनर में युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
अजनर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकौना में सरकारी हैंडपंप के पास से देवेन्द्र कुमार अहिरवार निवासी ग्राम दादरी, थाना महोबकंठ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में थाना अजनर में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।