कुरारा विकासखंड क्षेत्र के पांच पीएचसी सेंटरों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 222 मरीजों को उपचार व 77 मरीजों की जांच की गई. कुसमरा व भौली केन्द्रो का सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण कर एएनएम आशा को आरोग्य मेला का प्रचार प्रसार करने के दिशा निर्देश दिए जिससे गांव के ग्रामीणों को आरोग्य मेला का लाभ मिल सके.
विकासखंड क्षेत्र के पारा पीएचसी में डॉक्टर राहुल आर्या ने 37 मरीजों का उपचार किया गया व 12 मरीजों की खून की जांच की गई, बेरी में डॉक्टर नाजिश के द्वारा 59 मरीज का उपचार व 21 मरीजों की जांच की गई, मिश्रीपुर में डॉक्टर अनिल कुशवाहा के द्वारा 53 मरीज का उपचार किया गया, 19 की जांच की गई, भौली में डॉक्टर तनस तेजस ने 21 मरीजों को उपचार किया, 9 की जांच की गई, कुसमरा में डॉक्टर सैयद अमीर अली ने 52 मरीजों का उपचार किया 16 की खून की जांच की गई, सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार जायसवाल ने भौली व कुसमरा केन्द्रो में चल रहे आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया वह�