कुरारा विकास खंड क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचे सदर विधायक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.
Foto Ai द्वारा बनाई गयी है, इसमें पात्र दूसरे है.
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के मिश्रीपुर, ददरी, मनकी कला, मनकी खुर्द, उमराहट और हरौलीपुर गांवों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और सफाई समेत विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए और समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनना और उनका समयबद्ध समाधान कराना प्राथमिकता है। इस दौरान ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Thumbnail full sije किसी नेता की