कुरारा
क्षेत्र के झलोखर गांव में मां भुईयांरानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब.
क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मां भुईयांरानी मंदिर में सावन मास के रविवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। छत विहीन मंदिर के पास स्थित तालाब में स्नान कर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। गठिया से परेशान लोगों ने मंदिर के पीछे की मिट्टी लगाई और कई श्रद्धालु मिट्टी साथ ले गए। हमीरपुर, महोबा, जालौन, कानपुर देहात व मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिसर में उपलों पर भौरियां सेंकी और गुड़ के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
#झलोखर #मांभुईयांरानी #भुईयांरानीमंदिर #कुरारा #हमीरपुर सावन आस्थाकासैलाब धार्मिकस्थल श्रद्धालु मंदिर बुंदेलखंड हमीरपुरन्यूज़ Hamirpur Kurara Jhalokhar HamirpurTimesNews UPNews ViralNews LocalNews SanatanDharma