हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताल के दौरान पीजी डॉक्टरों ने ओपीडी पर्चा व्यवस्था और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों से बातचीत की, जिसके बाद ओपीडी पर्चा बनाने की व्यवस्था दोबारा शुरू कराई गई। हालांकि, पीजी रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांग पर अब भी डटे हुए हैं। डॉक्टरों की प्रमुख मांग न्यूनतम ₹1 लाख मासिक स्टाइपेंड किए जाने की है। वहीं, इससे पहले एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर सरकार ने ₹17 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार मासिक स्टाइपेंड करने का फैसला लिया है। अब एसटीएच के पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग पर सरकार के रुख का इंतजार है।
#Haldwani #STH #SushilaTiwariHospital #PGDoctors #ResidentDoctors #DoctorStrike #DoctorsProtest #StipendHike #StipendDemand #MedicalCollege #HealthcareNews #HospitalNews #OPD #OPDServices #MedicalStudents #ResidentDoctorsStrike #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Healthcare #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews