हल्द्वानी में UGC के विरोध में स्वर्ण समाज की ओर से स्वर्ण जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वर्ण समाज को संगठित करने और ‘समान समाज, समृद्ध भारत’ के संकल्प को लेकर विचार रखे। सम्मेलन में UGC Roll Back की मांग प्रमुखता से उठाई गई। स्वर्ण समाज की ओर से केंद्र सरकार के सामने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, UGC को वापस लेने और देश में सभी वर्गों के लिए समान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू करने जैसी मांगें रखी गईं। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी भी जताई गई। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने दावा किया कि यदि UGC को वापस नहीं लिया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सम्मेलन में समाज की एकजुटता और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
#Haldwani #Uttarakhand #SwarnSamaj #SwarnJanSammelan #UGC #UGCRollBack #Reservation #EconomicReservation #EqualSociety #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #BJP #BJPUttarakhand #Election2027 #UttarakhandElection2027 #SocialJustice #CommunityMeeting #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews