बौंसी: अंगारू जबड़ा पंचायत भवन में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
Bausi, Banka | Dec 24, 2024 अंगारू जबड़ा पंचायत भवन में मंगलवार करीब 2 बजे प्रशासन गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन बीडीओ अमित कुमार, सीओ कुमार रवि, बीपीआर श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। अंगारू जबड़ा पंचायत के विभिन्न गांव से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, और अपनी-अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।