हुज़ूर: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टीम ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को पकड़ा, केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (RKMP) पर एक फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को रेलवे की टीम ने पकड़ा है।वह रेलवे की VIP लॉज में ठहरा। वीआईपी सुविधाएं जैसे-चाय, नाश्ता और भोजन की मांग की तो रेलवे अफसरों को शक हुआ। जांच और पूछताछ में युवक ने कबूला कि वह वीआईपी सुविधा के लिए ऐसा कर रहा था। इस मामले में जीआरपी ने केस दर्ज किया है।