हुज़ूर: गांधी नगर में 27 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल के गांधी नगर में सरेराह 27 साल की महिला से छेड़छाड़ हो गई। रास्ता रोककर बदमाश ने महिला का हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचने लगा। घबराई महिला की चीख निकल गई और आसपास के लोग आ गए। इस बीच मौका बदमाश भाग निकला। महिला ने गांधी नगर पुलिस को बताया कि वह छेड़खानी करने वाले बदमाश को जानती नहीं है।