हुज़ूर: शाहपुरा क्षेत्र में 8 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने की ज़्यादती, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल शाहपुरा क्षेत्र में 8 साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले ने ज्यादती की। आरोपी, मासूम के पिता का दोस्त है। उस समय मासूम बालिका घर से बाहर खेलने निकली थी। पिता का दोस्त होने की वजह से उसका घर में आना-जाना था। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया और मासूम को बहाने से बुला लिया। जबरन उससे ज्यादती की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।