हुज़ूर: नई मंडी ब्रिज के नीचे बने तालाब में मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल की नई मंडी ब्रिज के नीचे बने तालाब में युवक का शव मिला है। दो दिन पहले घर से कमल का फूल तोड़ने का बोलकर निकला था। घटना स्थल के करीब पुलिस को युवक की चप्पल व झोला मिला है। पुलिस का अनुमान है कि फूल तोड़ने के प्रयास में युवक गेहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।