#गुना - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं निकाह संपन्न
प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 49 हजार रुपये की राशि अंतरित
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिज्जी की पंचायत गुना में शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। जनपद पंचायत गुना द्वारा आयोजित सम्मेलन में कुल 12 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। इनमें 6 जोड़ों का विवाह तथा 6 जोड़ों का निकाह शामिल है। योजना के तहत प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में 49 हजार रुपये की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुम्बा, ग्राम पंचायत हरिपुर के उपसरपंच श्री क्षितिज लुम्बा, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष धाकड़, श्री शिवपाल परमार, श्री विकास जैन नखराली, राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना श्री रिशु कुमार सुमन तथा जनपद पंचायत गुना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री योगिता परमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026