सोरांव: मऊआइमा इलाके के बिशानी उर्फ शिकोहाबाद की महिला ने पति समेत अन्य परिजनों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। हरिसेनगंज (विसनी उर्फ शिकोहाबाद) की निवासी सुफिया बानो ने सोमवार की सुबह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।सुफिया बानो ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति, सास और ससुर दहेज कम लाने को लेकर उसे अक्सर ताना देते हैं और मारपीट करते हैं। पुलिस जांच में जुट गई।