Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
pushpanjalitoday
पहले युवक को दौड़ाया, फिर एक्टिवा चढ़ाने की कोशिश, बाद में लात-घूंसों से की बेरहमी से पिटाई, ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव धर्मकांटे के पास दिनदहाड़े दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Gwalior Gird, Gwalior
| Jun 29, 2026
MORE NEWS
*देखें मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के इलेक्शन में उतरे मानसेवी सचिव पद पर व्हाइट हाउस के उम्मीदवार दीपक अग्रवाल का बड़ा दावा। स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से कैसे जोड़ेंगे... के सवाल पर दिया ये जवाब... #gwalior #gwaliornews #newsimpact
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 29, 2026
सोशल मीडिया क्रिएटर को फोन पर जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज मुरैना। सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेंद्र उपाध्याय को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुरा कुठौना निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय (उम्र 34 वर्ष) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को शाम करीब 7:34 बजे उनके मोबाइल नंबर 8827273633 पर मोबाइल नंबर 9571880279 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि "तू बहुत बड़ा हीरो बन रहा है।" धर्मेंद्र के अनुसार, जब उन्होंने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी, तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनके पास धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 29, 2026
शादी समारोह में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने साढ़ू और उसके साथियों पर हत्या का लगाया आरोप मुरैना। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम नेपरी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक मुरैना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई सतिश रजक की हत्या साजिश के तहत की गई है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। आवेदन के अनुसार, मृतक सतिश रजक अपने परिवार के साथ 16 जून को अपनी ससुराल ग्राम नेपरी में साले अभिषेक रजक की शादी में शामिल होने गया था। मृतक के भाई रामदास रजक का आरोप है कि शादी में शामिल हुए नीरज रजक, जो रिश्ते में सतिश का साढ़ू लगता था, का सतिश के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि नीरज रजक सतिश को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। आरोप है कि 21 जून की रात शादी समारोह के दौरान नीरज रजक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतिश को अपने साथ ले गया। इसके बाद सतिश वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि नीरज और उसके साथियों ने सतिश की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना कैलारस में मर्ग कायम की गई, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 29, 2026
कटाक्ष: रेत नामक सुविधा श्योपुर में शुरू हो चुकी है! काली और बनास दोनों का फुल स्टॉक अवेलेबल है! 9000 में मिल रही है सुविधा! RTO के तम्बू शायद उखड़ चुके हैं। बस शहर वासियों को थोड़ी महंगाई का सामना जरूर करना पड़ेगा, #श्योपुर #Sheopur #MPNews
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 29, 2026