पति से अलग रह रही महिला को सहारे का भरोसा देकर बनाया शिकार, दूसरी कोशिश के बाद दर्ज हुई एफआईआर...
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पति से अलग रहकर मजदूरी करने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि परिचित युवक ने पहले उसे साथ रखने का भरोसा दिलाया और फिर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और इलाके से निकलवा देने की धमकी दी, जिससे वह कई दिनों तक खामोश रही। नौ दिन बाद आरोपी दोबारा सिलेंडर देने के बहाने उसके घर पहुंचा और फिर गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध पर वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी रिश्तेदार को पूरी घटना बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 29, 2026