सोशल मीडिया क्रिएटर को फोन पर जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज
मुरैना। सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेंद्र उपाध्याय को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुरा कुठौना निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय (उम्र 34 वर्ष) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को शाम करीब 7:34 बजे उनके मोबाइल नंबर 8827273633 पर मोबाइल नंबर 9571880279 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि "तू बहुत बड़ा हीरो बन रहा है।"
धर्मेंद्र के अनुसार, जब उन्होंने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी, तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनके पास धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।