हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह की महिला सदस्य को आगरा से किया गिरफ्तार, शादी समारोह में चोरी किए थे महिला के गहने
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह की एक महिला सदस्य को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला आरोपी ने दो महीने पहले शादी समारोह में एक महिला के गले से सोने के गहने चोरी किए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस आरोपी महिला को आगरा से दबोच लाई। गहने बरामद कर फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला के अपराधी की इतिहास को खंगाल रही है।